लखनपुर

दीवार गिरने से दबकर बुजुर्ग की मौत

लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलदगी के आश्रित ग्राम बेंदोपानी में 21 सितंबर दिन बुधवार की देर शाम घर की कच्ची दीवार गिरने से दबकर लगभग 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई लखनपुर पुलिस ने शव का पीएम करा परिजनों को सुपुर्द किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भगतराम कवर उम्र लगभग 70 वर्ष ग्राम सिरकोटंगा निवासी जो आपने दूसरे घर ग्राम बेलदगी के आश्रित ग्राम बेंदो पानी में अकेला रहता था। बूधवार की शाम वह बस्ती से घूम कर अपने घर गया तभी अचानक घर की कच्ची दीवार भरभरा कर उसके ऊपर गिर गई डेढ़ घंटे तक मलबे में दबे रहने के बाद उन्हें किसी तरह परिजनों के द्वारा स्थानीय ग्रामीणों की मदद से निकाला गया और निजी वाहन के माध्यम से उपचार के लिए लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां ड्यूटी डॉक्टर आकाश गुप्ता के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया जिसके बाद परिजनों के द्वारा लखनपुर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। 22 सितंबर दिन गुरुवार को लखनपुर पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर पहुंच पंचनामा कार्रवाई कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द किया है साथ ही मर्ग कायम करते हुए मामले की छानबीन पुलिस के द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button