लखनपुर

सरपंच संघ का 13 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल हुआ शुरू..2 सूत्री मांगों को लेकर अधिकारियों कर्मचारियों का नौवें दिन अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी


छत्तीसगढ़ सरपंच संघ के आवाहन पर 30 अगस्त दिन मंगलवार की सुबह 11:00 बजे से लखनपुर विकासखंड के ग्राम केवरा स्थित तहसील कार्यालय के सामने लखनपुर सरपंच संघ ब्लाक अध्यक्ष प्रयाग सिंह के नेतृत्व में विकासखंड के 74 ग्राम पंचायतों के महिला पुरुष सरपंचों के द्वारा 13 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किया है। जहां बड़ी संख्या में विकासखंड के सरपंच सचिव हड़ताल में शामिल हुए हैं। सरपंच संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रयाग सिंह के द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि 13 सूत्री मांगों को लेकर सरपंच संघ के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा मांगों को पूरा करने मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है। अगर छत्तीसगढ़ सरकार हमारी मागो को पूरा नहीं करती है तब तक हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहेंगे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के तत्वधान में अपनी 2 सूत्री मांगों को लेकर सभी अधिकारि कर्मचारियों का विगत 9 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारियों ने द्वारा बताया कि ३४%केंद्र के समान महंगाई भत्ता, सातवें वेतनमान अनुसार HRA ,2 सूत्रीय मांग को लेकर 22 अगस्त से चौथे चरण में अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारियों ने मुख्य सचिव से मुलाकात की गई। पदाधिकारियों की मुख्य सचिव से सकारात्मक बातचीत हुई। साथ ही मुख्य सचिव के द्वारा आश्वासन दिया गया है कि आप लोगों की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएगी। अधिकारियों कर्मचारियों सहित सरपंच संघ के हड़ताल में चले जाने से कार्यालयों सहित पंचायत स्तर का कामकाज पूरे तरीके से प्रभावित हुआ है। जिस प्रकार से छत्तीसगढ़ में सभी संगठन व संघ के लोग अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है जिसे पूरी तरीके से व्यवस्था चरमरा गई है। तो वहीं लोगो को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान सरपंच संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रयाग सिंह ,ब्लॉक उपाध्यक्ष सुख साय पोर्ते, सचिव जमुना प्रसाद, ललिता सिंह, शैलेंद्र सिंह ,विनोद सिंह, बनवारी, ललिता सिंह, बालम शाय, प्रमोद सिंह, मंगल राठीया ,सीताराम, शांति लकड़ा, सीमा सिंह, संगीता कंवर ,निर्जला सिंह, कृष्ण नाथ, सहित सरपंच गण सहित अधिकारी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी व समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button