अम्बिकापुर

निगम -मंडल में नया दायित्व मिलने के बाद आज सरगुजा के कांग्रेस नेताओं ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मिल कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया.

अम्बिकापुर-  निगम -मंडल में नया दायित्व मिलने के बाद आज सरगुजा के कांग्रेस नेताओं ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मिल कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया

श्रम कल्याण मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष शफी अहमद ने वनौषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के साथ पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात की.दोनो नेताओ ने नई जिम्मेदारी के लिए उनपर विश्वास व्यक्त करने के लिए श्री सिंहदेव का आभार व्यक्त किया.श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष शफी अहमद ने श्रम सुधार के लिएअपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि जिस भरोसे के साथ मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी है उसपर खरा उतरने का हर सम्भव प्रयास करेंगे.श्रमिक हित में नई योजना बनाने के साथ ही श्रमिको की समस्याओं का निराकरण उद्योगपतियों के साथ सौहाद्रपूर्ण वातवरण में किया जा सके इसके लिए आवश्यक पहल किया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button