सूरजपुर

जिला मंत्री प्रतिनिधि कुमार सिंह देव के नेतृत्व में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के लगातार पेट्रोल और डीजल की मूल्यवृद्धि को लेकर साईकिल रैली निकाल विरोध किया गया..

प्रतापपुर। बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में लगातार गिरावट हो रही वही केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में की जा रही लगातार वृद्धि से आम जनता परेशान है वही बेरोजगारी व अन्य समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जरही चौक से लेकर शिवानी भूमिगत खदान तक मंत्री प्रतिनिधि कुमार सिंह देव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ  साइकिल रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी की गई।

इस रैली में जिला मंत्री प्रतिनिधि कुमार सिंह देव ,शक्कर कारखाना अध्यक्ष विद्यासागर आयाम, उपाध्यक्ष जितेंद्र दुबे ,ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष बनवारी लाल गुप्ता ,नगर पंचायत अध्यक्ष बीजू दासन,इंटक अध्यक्ष रविंद्र सिंह ,राजेंद्र प्रताप सिंह, संजय सिंह ,डीके शर्मा ,संजय प्रसाद, शालिग्राम सिंह, डीएन भगत, धन सिंह ,मनोज भगत ,अनिल चौधरी, उत्तम चंद जायसवाल ,रवि महंत ,सिद्धनाथ शर्मा, अभय विश्वकर्मा, मधु,प्रतोस गुप्ता ,प्रवीण सिंह भोला शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button