बलरामपुर

ढाबा संचालिका से मारपीट और उगाही करने वाला निगरानीशुदा बदमाश साथी समेत गिरफ्तार…

राजपुर । शर्मा ढाबा की संचालिका से मारपीट और अवैध वसूली के मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र के निगरानी बदमाश आकाश पांडे और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना 11 अप्रैल 2026 की शाम की है जब ग्राम बघिमा स्थित शर्मा ढाबा में निगरानी बदमाश आकाश पांडे उर्फ शशि उर्फ लल्ला अपने साथी विक्रम श्रीवास्तव के साथ पहुंचा था।
​घटना के संबंध में बताया गया है कि दोनों आरोपियों ने ढाबा के काउंटर पर बैठी महिला से शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की थी। जब महिला ने पैसे देने से मना किया तो आरोपियों ने उग्र होकर उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। बात बढ़ने पर आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी और उसके बाल पकड़कर मारपीट की। इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने तत्काल चौकी बरियों में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
​शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी आकाश पांडे और विक्रम श्रीवास्तव के खिलाफ अपराध क्रमांक 82/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(2), 119(1) और 3(5) के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में से आकाश पांडे पिता भृगुनंदन पांडेय बघिमा का निवासी है और पुलिस रिकॉर्ड में निगरानी बदमाश है, वहीं दूसरा आरोपी विक्रम श्रीवास्तव चाची मोड़ का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button