लखनपुर

लखनपुर के अमलभीट्टी समिति प्रबंधक पर गंभीर आरोप, फर्जी लेबर भुगतान और अभद्रता को लेकर जनदर्शन में शिकायत


लखनपुर: सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति अमलभीट्टी में प्रबंधक की मनमानी और वित्तीय अनियमितता का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। ग्राम तुरना निवासी किसान सुखलाल राजवाड़े सहित अन्य ग्रामीणों ने कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराई है कि समिति प्रबंधक नवल साय अक्सर शराब के नशे में किसानों से अभद्र व्यवहार करते हैं। शिकायत के अनुसार, प्रबंधक द्वारा किसानों को यह कहकर डराया-धमकाया जाता है कि “कहीं भी शिकायत कर लो, मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा।” इसके अलावा, प्रबंधक पर शासन की धान खरीदी योजना के तहत मिलने वाले हमाली (मजदूरी) भुगतान में भारी फर्जीवाड़ा करने का आरोप भी लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि मजदूरी की राशि जो समिति के बचत खाते में आती है, उसका गलत तरीके से उपयोग किया जा रहा है। पूर्व में भी इस मामले की शिकायत की गई थी, परंतु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से क्षेत्र के किसानों में भारी निराशा व्याप्त है। पीड़ित किसानों ने अब कलेक्टर से इस पूरे प्रकरण की सूक्ष्म जांच कराकर दोषी प्रबंधक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button