लखनपुर

सरना भूमि पर अवैध कब्जा कर गमला ईंट भट्ठे का संचालन,ग्रामीणों ने पंचायत सचिव पर लगाया गंभीर आरोप

लखनपुर :- लखनपुर छेत्र अंतर्गत इन दिनों गमले ईंट भट्ठों का संचालन चरम पर है जहाँ प्रशासन भी इन भट्ठों पर रोक लगाने व जाँच करने में बेबस नजर आ रहा है। दरअसल पूरा मामला आकांक्षी विकासखंड के ग्राम तिरकेला का है। विशेष पिछड़ी जनजाति के आस्था को ठेस पहुंचाने का कार्य पंचायत सचिव के द्वारा किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सचिव पर ग्राम के ही सरना भूमि पर अवैध तरीके से गमले ईंट भट्ठे के संचालन का कई वर्षों से किया जा रहा है। ग्रामीणों के द्वारा पूर्व में इसकी शिकायत एसडीम से की गई थी एसडीएम के द्वारा तत्काल अवैध कब्जा मुक्त करने पंचायत सचिव को निर्देश दिया था परंतु प्रशासनिक अधिकारी के निर्देशों का परिपालन ना करते हुए अवैध कब जाकर प्रतिवर्ष का संचालन किया जा रहा है और गमला भट्टा में तैयार ईट को पंचायत के शासकीय निर्माण कार्यों में खपाने का कार्य कर रहे हैं।जो कि पूरी तरह से अनुचित है तथा किसी भी प्रकार से न्यायोचित प्रतीत नहीं होता। ग्रामीणों ने पंचायत सचिव पर सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत सचिव द्वारा लगातार कई वर्षों से देव स्थल सरना भूमि पर ईंट भट्ठे के संचालन से उनके धार्मिक आस्था को ठेस पहुँच रही है। तथा पंचायत सचिव द्वारा उक्त ईंट भट्ठे का संचालन तत्काल बंद किया जाना चाहिए। ग्रामीणों ने ये भी बताया कि ग्राम पंचायत त्रिकेला में सचिव के पद में पदस्थ होने के कारण खुलकर सामने नहीं आ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईट भट्टे का विरोध करने पर उन्हें डराया धमकाया जाता है। के कार्यों से अधिक चिंता उन्हें अपने ईंट भट्ठे और अन्य कार्यों की रहती है जिसके कारण पंचायत से जुड़े कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। पंचायत में जाति, निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य कई कागजी कार्यों के लिए पंचायत के चक्कर लगाने के बाद भी कई कार्य सचिव के उदासीनता भरे रवैये के कारण नहीं हो पा रहे हैं। फिलहाल ग्रामीणों ने सरना भूमि से ईंट भट्ठे हटाए जाने सहित सचिव के कार्यप्रणाली को देखते हुए जल्द से जल्द सुधार की मांग की है।

इस पूरे मामले को लेकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व 1 सिंह नेम से संपर्क करना जहां परंतु किन्ही कारणों से उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button