अम्बिकापुरसरगुजा

चिमनी भट्ठा पर चल रहा बाइकर गैंग के माध्यम से कोयला खरीदी का खेल, कोयला माफिया मजदूरों के माध्यम से अवैध कोयला खदान का कर रहे संचालन

सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर खनिज विभाग के द्वारा अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं खनिज विभाग अवैध कोयला उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई करने से कतराते नजर आ रहा है। लखनपुर और गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत घुन घुट्टा नदी के किनारे कोयला माफिया मजदूरों के माध्यम से अवैध गड्ढा खोदकर कोयले का उत्खनन कर बाइकर्स की मदद से उन कोयलों को चिमनी भट्ठा में भंडारित कर बड़े वाहनों में इन कोयला को खपाने के कार्य किया जा रहा है जिससे प्रतिदिन शासन को लाखों रुपए का राजस्व छती हो रहा है। सरगुजा कलेक्टर के निर्देश के बावजूद खनिज विभाग के द्वारा अवैध कोयला उत्खनन परिवहन और अवैध ईट भट्ठों पर कार्यवाही देखने को नहीं मिली है।दरअसल विगत दिनों पूर्व साप्ताहिक समय सीमा कि बैठक में कलेक्टर ने खनिज विभाग के अधिकारियों को अवैध रूप से संचालित रेत उत्खनन परिवहन ईट भट्ठों सहित अन्य खनन पर करवाई को लेकर निर्देश दिया गया था। लखनपुर उदयपुर क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करने वाले लोगों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। वहीं दूसरी ओर इन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवैध गड्ढा खोदकर कोयला उत्खनन कर तस्करी की जा रही है।खनिज विभाग के द्वारा विगत दो वर्षों से अब आए तो कला उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई करते नजर नहीं आ रहा है। लखनपुर क्षेत्र में धड़ले से कोयले का उत्खनन और परिवहन सहित अवैध ईट भट्ठों का संचालन किया जा रहा है। हालांकि इसके रोकथाम हेतु पुलिस प्रशासन के द्वारा बहुत प्रयास किया जा रहा है लेकिन खनिज विभाग के द्वारा इस पर शक्ति से कार्यवाही नहीं किए जाने के कारण उनका कोयला माफियों का हौसला बुलंद है लखनपुर में तो कोयला तस्करी काफी समय से बड़े मात्रा पर कोयला माफियाओं के संरक्षण में जारी है जिस पर लखनपुर पुलिस के द्वारा कार्यवाही भी किया जा चुका है इसके बावजूद भी कोयला तस्करी थमने का नाम नहीं ले रहा है

*खुद का बना लिए है कोयला खदान*
अंबिकापुर के गांधीनगर थाना परिक्षेत्र के सुखरी के पीपरधसका ग्राम में कोयला माफिया के संरक्षण में ग्रामीण खुद का कोयला खदान खोलकर रख दिए हैं जहां हर रोज आसपास के विभिन्न चिमनी भट्ठा में बाइक के माध्यम से सप्लाई किया जा रहा है बड़ी बात यह है कि गिने चुने ही चिमनी भट्ठे में अवैध रूप से संचालित कोयला खदान से कोयला सप्लाई होता है

ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि यहां तक की शाम एवं रात में बड़े मात्रा पर ट्रैक्टर पिकअप सहित अन्य बड़े वाहनों में भी बड़े मात्रा पर कोयले की सप्लाई हर रोज किया जा रहा है इसकी जानकारी खनिज विभाग को दी जा चुकी है इसके बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं किए जाने के कारण कोयला माफियाओं का हौसला बुलंद है और हर रोज बड़े मात्रा पर यहां से कोयले की तस्करी कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खनिज विभाग के द्वारा रेत तस्कर पर कार्यवाही करके अपना पीठ थपथापाते थक नहीं रहे, और कोयला माफियाओं पर कार्यवाही के नाम पर इनका हाथ पांव कांपने लगते हैं ऐसा लग रहा है इसलिए इन माफियाओं के प्रति विशेष अभियान ना चला कर ना तो कार्रवाई की जा रही है ना ही किसी प्रकार का बंदिश लगाई जाने हेतु प्रयास किया जा रहा है

*सफेदपोश नेताओं का संरक्षण इसलिए नहीं होता करवाई ग्रामीणों का आरोप*

सूत्रों की माने तो अवैध कोयला उत्खनन और परिवहन की जानकारी संबंधित विभाग को होने के बावजूद कोयला माफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। कोयला माफिया अवैध कोयला खदान खोलकर कोयले का उत्खनन कर सप्लाई कर मोटी कमाई कर रहे हैं। इन कोयला माफियाओं पर सफेदपोश नेताओं का संरक्षण है। कही न कही कार्यवाही करने हेतु खनिज विभाग के हाथ पांव फूलने लगता है। अब देखने वाली बात होगी कि जिस प्रकार की कार्रवाई अवैध हेतु खनन और परिवहन पर खनिज विभाग के द्वारा की जा रही है क्या इसी प्रकार की कार्रवाई इन कोल माफियाओं के ऊपर की जाती है या फिर कार्रवाई के नाम पर खाना पूर्ति कर दिया जाएगा।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व

इस संबंध में उदयपुर लखनपुर एसडीएम SDM वन सिंह नेताम ने से मोबाइल से संपर्क किया गया परंतु से संपर्क नहीं हो सका।

जिला खनिज अधिकारी

अवैध कोयला उत्खनन और परिवहन के संबंध में जिला खनिज अधिकारी अनिल कुमार साहू से मोबाइल फोन से संपर्क करना चाहा परंतु उनसे संपर्क नहीं हो सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button