अम्बिकापुर

मिशन शक्ति और बाल विकास परियोजना के तहत विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती शुरू..

अम्बिकापुर । सरगुजा जिले में महिला सशक्तिकरण और बाल विकास सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न संविदा और मैदानी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भारत सरकार के एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम ’मिशन शक्ति’ के तहत जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र (HEW) के संचालन हेतु तीन रिक्त संविदा पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें जेण्डर विशेषज्ञ, आई.टी. असिस्टेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर (PMMVY) का एक-एक पद शामिल है। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 25 मार्च 2026 की शाम 5:30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट surguja.gov.in या कलेक्टेरेट परिसर स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग के सूचना पटल पर उपलब्ध है।
इसी क्रम में, एकीकृत बाल विकास परियोजना लुण्ड्रा के तहत आंगनबाड़ी सहायिका के दो रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। परियोजना अधिकारी के अनुसार, चन्द्रडीपा वार्ड के अगासी चन्द्रडीपा और खालपारा वार्ड के सिलसिला खालपारा आंगनबाड़ी केंद्रों में एक-एक पद पर केवल महिला अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं। पात्र महिलाएं विभागीय वेबसाइट के माध्यम से 24 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकती हैं। नियुक्ति की शर्तों और अनिवार्य अर्हताओं के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जनपद पंचायत लुण्ड्रा स्थित परियोजना कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button