प्रोत्साहन राशि बंदर बाट करने खेल, दंपत्ति का दुबारा कराया मुख्यमंत्री कन्या विवाह, कार्यकर्ता-सुपर वाइजर और अधिकारियों की मिली भगत

लखनपुर ।सरगुजा जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग का एक नया कारनामा सामने आया है। जहां अधिकारियों की लापरवाही और सुपरवाइजर कार्यकर्ता की मिलीभगत करके मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत दंपत्ति का दोबारा विवाह कर दिया गया। दरअसल पूरा मामला लखनपुर विकासखंड के सुदूरवनचल क्षेत्र आरगोती सेक्टर के ग्राम आरगोती के मुंडापारा आंगनबाड़ी केंद्र का है। जहां कार्यकर्ता और सुपर वाइजर और विभाग के अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ शासन कौन है मेरा कर दंपति का मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत अंबिकापुर में दोबारा विवाह कर दिया गया। सूत्रों की माने तो शासन की ओर से नव विवाहिता जोड़े को मिलने वाले प्रोत्साहन राशि की बंदर बाट करने की मंशा से ऐसा कृत कार्यकर्ता सुपरवाइजर और अधिकारियों के द्वारा किया गया है। सरगुजा जिले में 10 फरवरी को होने वाले कन्या विवाह योजना के लिए महिला एवं बाल विकास के द्वारा गरीब व पिछड़े वर्ग के लोगों की लड़कियों के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया पर जिले के लखनपुर विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत सुदूरवनचल क्षेत्र अरगोती के मुंडा पारा में एक ऐसी महिला का फार्म भरा गया जो पहले से ही शादी शुदा है।सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार युवती का युवक से जान पहचान हुआ और दोनों के बीच प्रेम हो गया और लड़की लड़के एक दूसरे के घर आना जाना करने लगे उसी बीच युवती गर्भवती हो गई और दोनों के परिवार वालों ने एक दूसरे की शादी के लिए शादी के लिए तैयार हो गए और 8 जनवरी 2026 को युवती का मंडप सजा और 10 जनवरी 2026 को सामाजिक रीति रिवाज से विवाह सम्पन्न हुआ 12 जनवरी 2026 को उक्त महिला का एक बच्चे को जन्म दिया। कार्यकर्ता और सुपर वाइजर के द्वारा नियम को ताक में रख कर शासन द्वारा निर्धारित 10 फरवरी 2026 को होने वाली कन्या विवाह में सुगंति लकड़ा पिता बुधराम लकड़ा निवासी अरगोती जंगलपारा का विवाह अजय बरवा पिता लॉरेंस बरवा निवासी जोकपानी अंबिकापुर के साथ मुड़ापारा आंगनबड़ी कार्यकर्ता और सुपर वाइजर के करवा दिया गया और शासन प्रशासन के द्वारा मिलने वाली सहायता राशि और उपहार भी दिलाया गया। इस कृत्य के सामने आने के बाद सुपरवाइजर महिला एवं बाल विकास के अधिकारी इस संबंध में जानकारी देने से बसे नजर आ रहे हैं।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने स्वीकारी अपनी गलती
दंपति का मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत दोबारा विवाह कराए जाने के मामले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समुद्री सिंह से इस संबंध में चर्चा किया गया तो उनके द्वारा कहा गया कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी कि पहले से सुगंति शादीशुदा है और उसका बच्चा है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने अपनी गलती स्वीकार की है।
अरगोती सेक्टर सुपरवाइजर रूप कुमार पर से फोन के माध्यम से और उनके फील्ड में जाकर उनसे संपर्क करना चाहा परंतु उनके द्वारा ना तो फोन रिसीव किया गया ना हो ना ही वह सेक्टर की फील्ड में मिली।
परियोजना अधिकारी असीम शुक्ला
इस संबंध में परियोजना अधिकारी असीम शुक्ला को फोन किया गया उनके द्वारा रिसीव नहीं किया गया। उक्त मामले में परियोजना अधिकारी से मिलने जब कार्यालय पहुंचे तो कार्यालय से भी अधिकारी नदारत रहे।
जे आर प्रधान जिला परियोजना अधिकारी
इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग जिला परियोजना अधिकारी जे आर प्रधान से बात करने पर उनके द्वारा कहा गया कि मेरे पास कोई लिखित शिकायत आया नहीं आया है शिकायत आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।





