अम्बिकापुर

राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों की जमीन पर ‘लैंड जेहाद’ का साया: कुर्बान, खुर्शीद और रज्जाक जैसे बाहरी लोगों पर छल से कब्जा करने का आरोप

​अम्बिकापुर | सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र माने जाने वाले विशेष संरक्षित पंडो जनजाति के लोग अपनी ही जमीन से बेदखल होकर शरणार्थी बनने की कगार पर हैं। ग्राम राजाकटेल, चोड़ेया और माजा में भू-माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने संवैधानिक सुरक्षा कवच प्राप्त आदिवासियों की विरासत पर ही डाका डाल दिया है।

​भाजपा जिलाध्यक्ष के प्रवास में फूटा ग्रामीणों का दर्द

​आज भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया अपने पदाधिकारियों के साथ लखनपुर क्षेत्र के प्रवास पर थे। इस दौरान राजाकटेल के सैकड़ों पंडो आदिवासियों ने उन्हें घेर लिया और अपनी आपबीती सुनाई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुर्बान, खुर्शीद, शफीक, सरफुद्दीन, रज्जाक, रफीक और निसार जैसे बाहरी लोगों ने उनकी पूर्वजों की भूमि पर छल-कपट और डरा-धमकार अवैध कब्जा कर लिया है।

​झोपड़ी बनाने के नाम पर आए और बना लिए पक्के मकान

​पंडो समाज के लोगों ने बताया कि ये बाहरी लोग शुरुआत में बकरियां खरीदने के बहाने गांव में आए थे। रहने के लिए सिर छिपाने की जगह मांगी और धीरे-धीरे उनकी कृषि भूमि पर पक्के मकान खड़े कर लिए। आज स्थिति यह है कि मुख्य मार्ग से लेकर गांव के भीतर तक के 70% भू-भाग पर इन बाहरी लोगों का नियंत्रण है, जबकि मूल निवासी अपनी ही जमीन पर बेगाने हो गए हैं।

​प्रशासनिक मिलीभगत और नियमों की अनदेखी पर सवाल

​भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने इस मामले पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा:
​”यह अत्यंत गंभीर विषय है कि संविधान में आदिवासियों की भूमि की सुरक्षा के कड़े प्रावधान होने के बावजूद गैर-आदिवासियों के नाम पर रजिस्ट्रियां और नामांतरण कैसे हो गए? वनभूमि का पट्टा विशेष समुदाय के लोगों के नाम पर कैसे जारी हुआ, यह जांच का विषय है।”

​कलेक्टर से चर्चा और तत्काल कार्रवाई की मांग

​ भारत सिंह सिसोदिया ने मौके से ही सरगुजा कलेक्टर और राजस्व अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा की। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों के साथ यह अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी एक-एक इंच जमीन वापस दिलाई जाएगी और इस षड्यंत्र में शामिल दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

इस दौरान जिला महामंत्री विनोद हर्ष, दिनेश साहू, दिनेश गुप्ता, चंद्रिका यादव, निलेश सिंह, अजीत सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button