अमेरा खदान से संगठित कोयला चोरी करने वाले 21 आरोपी गिरफ्तार, 19 मोटरसाइकिलें और 1.5 टन कोयला जप्त

सरगुजा पुलिस ने प्रतिबंधित अमेरा कोयला खदान क्षेत्र में चल रहे बड़े संगठित कोयला चोरी नेटवर्क के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में लखनपुर पुलिस टीम ने दबिश देकर 21 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि लखनपुर स्थित अमेरा कोयला खदान में ग्रामीणों का एक बड़ा समूह संगठित होकर कोयले की चोरी और तस्करी कर रहा है। शिकायत के अनुसार, जब खदान के सुरक्षाकर्मी इन तस्करों को रोकने का प्रयास करते थे, तो आरोपी एकजुट होकर गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो जाते थे। इस गुंडागर्दी और अवैध कारोबार को संज्ञान में लेते हुए एसएसपी ने लखनपुर पुलिस टीम को मौके पर जाकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपियों में लखनपुर और गांधीनगर क्षेत्र के निवासी शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों की सूची इस प्रकार है:
पन्डरू राजवाड़े (31 वर्ष), लटोरी
धनेश्वर राजवाडे (30 वर्ष), जोधपुर
सपुरन (45 वर्ष), जोधपुर
भीन्गल राम (35 वर्ष), जोधपुर
राजेन्द्र प्रसाद (22 वर्ष), जोधपुर
रामदेव (45 वर्ष), गणेश्पुर
अनीष राजवाड़े (40 वर्ष), रजपुरी
सोनसाय (45 वर्ष), बिनकरा
रजन प्रसाद उर्फ जगेश्वर (38 वर्ष), जयपुर
सुखसाय (30 वर्ष), सुखरी (गांधीनगर)
चमरू (36 वर्ष), सुखरी
चंदलाल (30 वर्ष), सखुरी
बीरदेव (24 वर्ष), सुखरी
रामकुमार (27 वर्ष), सुखरी
अमरेश (25 वर्ष), सुखरी
मनीजर (30 वर्ष), सुखरी
नीलम (35 वर्ष), सुखरी
फेंकू राम (45 वर्ष), गणेश्पुर
अनुज यादव (22 वर्ष), परसोंड़ी
चंद्रभान (40 वर्ष), झाबर
हरेश प्रसाद (30 वर्ष), सोनपुर खुर्द।
भारी मात्रा में मशरुका जप्त और गड्ढों का समतलीकरण
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.5 टन अवैध कोयला, 13 साइकिल और 19 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। जप्त किए गए कुल मशरुका की कीमत 6 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे संगठित होकर खदान से कोयला चोरी करते थे।
दबिश के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपियों ने खदान के अतिरिक्त आसपास की नदियों के मुहानों पर कोयला निकालने के लिए गहरे गड्ढे खोद दिए थे। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने तत्काल जेसीबी (JCB) बुलाकर इन सभी अवैध गड्ढों को भरवाकर समतल करवा दिया है।
थाना लखनपुर में सभी 21 आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 32/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 329(3), 303(2), और 112(2) के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इस पूरी कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) ग्रामीण श्री तुल सिंह पट्टावी, थाना प्रभारी लखनपुर संपत पोटाई सहित थाना लखनपुर की टीम और अन्य स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध खनन और आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।





