अम्बिकापुर

भीषण अग्निकांड: भोर में लपटों से घिरा बनारस चौक, दर्जनों ई-रिक्शा और फर्नीचर शोरूम स्वाहा।

अम्बिकापुर: शहर के बनारस चौक स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में आज तड़के भीषण आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह हादसा भोर लगभग 4:30 बजे घटित हुआ, जिसकी सूचना सबसे पहले बनारस चौक के एक फल विक्रेता को फोन के माध्यम से मिली। आग इतनी भयावह थी कि उसने देखते ही देखते मुकेश अग्रवाल के फर्नीचर शोरूम और बगल में स्थित सक्षम ई-रिक्शा (मारुति ऑटो) के शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारुति इलेक्ट्रॉनिक्स के समीप स्थित इन दुकानों से उठती लपटों ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे शोरूम के भीतर खड़ी दर्जनों ई-रिक्शा और फर्नीचर का बेशकीमती स्टॉक जलकर पूरी तरह खाक हो गया।

​इस अग्निकांड की चपेट में आने से फर्नीचर शोरूम से लगे ऑटो पार्ट्स की दुकान और सैलून को भी भारी क्षति पहुँची है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम दमकल वाहनों के साथ मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। इस हृदयविदारक घटना में करोड़ों रुपये के माल के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल दमकल विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और आग लगने के कारणों की जाँच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button