अम्बिकापुर

शासकीय सेवकों के डाटा वेरिफिकेशन के लिए 15 फरवरी आखिरी तारीख, सभी डीडीओ को पत्र जारी

अंबिकापुर / वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि पूर्व में संचालनालय कोष एवं लेखा द्वारा समस्त शासकीय सेवकों के ई- केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश जारी किए गये हैं, इसके तहत विभाग के अधीनस्थ समस्त शासकीय सेवकों का प्रोफाइल एम्प्लॉई कार्नर पोर्टल के उपयोग हेतु जारी मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार ई केवाईसी अपडेशन का कार्य पूर्ण होने के पश्चात कार्मिक संपदा के चेकर से वेरीफाई किया जाना आवश्यक है।
उन्होंने सर्व आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को पत्र जारी कर कहा है कि कुछ विभागों में कर्मचारियों के डाटा को कार्मिक संपदा के चेकर से वेरीफाई नहीं किया गया है, जिस कारण कर्मचारियों द्वारा दी गयी जानकारी के सत्यता प्रमाणित नहीं होती है। इसलिए अपने कार्यालय के समस्त कर्मचारियों के डाटा को कार्मिक संपदा के चेकर से वेरीफाई अनिवार्य रूप से करने कहा गया है। इस हेतु अंतिम तिथि 15 फरवरी 2025 निर्धारित की गयी है। माह फरवरी 2026 के वेतन आहरण के लिए यह अनिवार्य किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button