अम्बिकापुर
सरगुजा: पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 55 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण…
अम्बिकापुर। सरगुजा जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय ने एक बड़ा फेरबदल किया है। जारी आदेश (क्रमांक-पुअ/सर/स्था/213/2026) के तहत जिले के विभिन्न थानों, चौकियों और रक्षित केंद्र में पदस्थ कुल 55 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है।
ASI से आरक्षक तक, हर स्तर पर फेरबदल
पुलिस अधीक्षक द्वारा 30 जनवरी 2026 को जारी इस सूची में सहायक उपनिरीक्षक (ASI), प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के नाम शामिल हैं।







