गांव के देव स्थल के पेड़ पर दिखे सफेद रंग के तीन गरुड़ पक्षी, बने आस्था का केंद्र , वन विभाग ने रेस्क्यू कर छोड़ा संजय पार्क

सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम बेलदगी में इन दिनों आस्था जिज्ञासा और ररहस्य का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। बेलदगी के देव स्थल के पुराने सेमर में 25 जनवरी को सफेद रंग के तीन पक्षी देखे जाने के बाद गांव सहित आसपास के लोग पहुंचकर पूजा पाठ करने लगे।इस पक्षीयो को ग्रामीण पौराणिक गरुड़ के जोड़कर देख रहे हैं। लखनपुर वन विभाग की जानकारी लगते ही अधिकारियों के निर्देश पर वन विभाग के टीम गांव पहुंची और तीनों पक्षियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर अंबिकापुर ले जाकर संजय पार्क में रखा गया है। इन पक्षियों को देखने आसपास के ग्रामीण भी पहुंच कर पूजा कर रहे थे वन विभाग को सूचना मिलते हैं मौके पर पहुंचे और पक्षियों को सुरक्षित ट्रेस क्यों कर अंबिकापुर के संजय पार्क में रखा गया है। वन विभाग के द्वारा पक्षियों को ले जाने के बाद गांव के ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। जहां बड़ी संख्या में 30 जनवरी दिन शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण लखनपुर कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल के निवास पहुंचे थे जहां उनके नहीं होने की स्थिति में जिला पंचायत सदस्य विजय अग्रवाल से उन्होंने इस संबंध में चर्चा करते हुए तीनों पक्षी को देवस्थल में लाने की मांग की है। वहीं ग्राम वासियों ने आरोप लगाया कि हमारे आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।अगर पक्षियों को पुनः वन विभाग के द्वारा देव स्थल में नहीं लाया जाता है तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन कर चक्का जाम किया जाएगा।




