अम्बिकापुर

निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवन का छज्जा गिरने से छठवीं कक्षा के छात्र की मौत के बाद संयुक्त संचालक शिक्षा सरगुजा ने प्रधान पाठक ममता गुप्ता को किया निलंबित, अन्य शिक्षकों को नोटिस जारी

अम्बिकापुर/बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खुटहनपारा में एक दर्दनाक हादसे मे कक्षा 6वीं के एक छात्र की मृत्यु हो गई। इस हृदय विदारक घटना ने शिक्षा विभाग की सुरक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की सजगता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है और स्कूल की प्रधान पाठक को सस्पेंड कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 8 जनवरी 2026 की है, जब स्कूल में मध्यान्ह भोजन का समय चल रहा था। भोजन के दौरान छात्रों की निगरानी के लिए जिम्मेदार शिक्षक मौजूद नहीं थे, जिसका नतीजा यह हुआ कि कक्षा 6वीं का एक छात्र स्कूल परिसर में ही निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन की ओर चला गया। बताया जा रहा है कि छात्र वहां बाथरूम करने के लिए गया था, तभी अचानक निर्माणाधीन भवन का एक भारी छज्जा भरभरा कर उसके ऊपर गिर गया। इस भीषण हादसे में छात्र मलबे के नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्कूल परिसर में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया।

People’s Update×
होम
मध्य प्रदेश
छत्तीसगढ़
राष्ट्रीय
मनोरंजन
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
स्वास्थ्य
धर्म
व्यापार जगत
लाइफस्टाइल
टेक और ऑटोमोबाइल्स
खबरें ज़रा हटके
शिक्षा और करियर
रील्स
इमेज स्टोरीज
वीडियो
ई-पेपर
SIP Calculator
Home Loan
Personal Loan
Car Loan
Education Loan
Income Tax Calculator
BMI Calculator
Age Calculator
Date Time Difference
Snake Game
Memory Game
Typing Game
© 2025 People’s Update
People’s Update

Back
छत्तीसगढ़
बलरामपुर
बलरामपुर :निर्माणाधीन आंगनबाड़ी का छज्जा गिरा, 6वीं के छात्र की मौत; हेडमास्टर सस्पेंड, सरपंच-सचिव पर FIR
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के शारदापुर गांव में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का छज्जा गिरने से कक्षा छठवीं के छात्र आलोक कुमार देवांगन की मौत हो गई। प्रशासन ने हेडमास्टर को सस्पेंड किया, तीन शिक्षकों को शोकॉज नोटिस जारी किया और सरपंच-सचिव पर FIR दर्ज कर दी।
Publish Date: 57 min ago
Reading Time: 4 Minute Read

00:00 / 00:00
0.75x
1x
1.5x
Follow on Google News

निर्माणाधीन आंगनबाड़ी का छज्जा गिरा, 6वीं के छात्र की मौत; हेडमास्टर सस्पेंड, सरपंच-सचिव पर FIR
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का छज्जा गिरने से छठी कक्षा के छात्र की मौत।
वाड्रफनगर विकासखंड के शारदापुर गांव में स्कूल परिसर में हुआ हादसा, मध्यान्ह भोजन के बाद खेल रहा था छात्र।
मृतक छात्र आलोक कुमार देवांगन (12 वर्ष) माध्यमिक शाला खुटहन पारा का था विद्यार्थी।
सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल।
यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। वाड्रफनगर विकासखंड के शारदापुर गांव में स्कूल परिसर के भीतर निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन का छज्जा गिर गया। हादसे में छठवीं कक्षा के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसा ने न सिर्फ एक मासूम की जान ले ली, बल्कि सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मध्यान्ह भोजन के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्र की पहचान आलोक कुमार देवांगन (12 वर्ष) के रूप में हुई है, जो शारदापुर गांव का निवासी था और माध्यमिक शाला खुटहन पारा में कक्षा छठवीं में पढ़ता था। गुरुवार को रोज की तरह आलोक स्कूल आया था। मध्यान्ह भोजन के बाद वह अपने दोस्तों के साथ स्कूल परिसर में खेल रहा था।

इसी दौरान खेलते-खेलते कुछ बच्चे स्कूल के भीतर बने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के पास पहुंच गए। आलोक भी उनके पीछे-पीछे वहां चला गया। इसी दौरान उसे पेशाब लगी और वह भवन के छज्जे के नीचे खड़ा हो गया। तभी अचानक निर्माणाधीन भवन का छज्जा भरभराकर नीचे गिर पड़ा और आलोक उसके नीचे दब गया।

छज्जा गिरने की आवाज सुनते ही स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर शिक्षक मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाया गया और गंभीर रूप से घायल आलोक को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

इस मामले की जांच के बाद जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर ने अपनी रिपोर्ट संयुक्त संचालक (शिक्षा) सरगुजा संभाग को सौंपी। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि मध्यान्ह भोजन के समय छात्रों पर सतर्कतापूर्वक निगरानी नहीं रखी गई थी, जो कि प्रधान पाठक और स्कूल स्टाफ की बड़ी चूक है। इसी रिपोर्ट के आधार पर संयुक्त संचालक ने प्रधान पाठक श्रीमती ममता गुप्ता को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के उल्लंघन का दोषी पाया। आदेश में उल्लेख किया गया है कि श्रीमती गुप्ता ने अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही और उदासीनता बरती है, जिसके कारण मासूम की जान गई।
प्रशासनिक आदेश के तहत श्रीमती ममता गुप्ता को तत्काल प्रभाव से शासकीय सेवा से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, रामचन्द्रपुर तय किया गया है। वहीं, इस मामले में केवल प्रधान पाठक ही नहीं, बल्कि स्कूल के अन्य शिक्षकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर तैनात अन्य शिक्षकों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विभाग का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस तरह की लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस हादसे के बाद मृतक छात्र के परिवार में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button