सरगुजा में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा
अंबिकापुर: सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत ने आगामी कैलेण्डर वर्ष 2026 के लिए जिले में स्थानीय अवकाशों की घोषणा कर दी है। सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक-04 के नियम-8 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर द्वारा तीन प्रमुख त्यौहारों पर स्थानीय अवकाश के आदेश जारी किए गए हैं।
जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, वर्ष 2026 में ढोल ग्यारस (करमा) के अवसर पर 22 सितंबर 2026, दशहरा (महा अष्टमी) के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026 तथा दीपावली के दूसरे दिन (गोवर्धन पूजा) के अवसर पर 09 नवंबर 2026 को जिले के समस्त कार्यालयों में स्थानीय अवकाश रहेगा।
प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश केवल स्थानीय स्तर पर लागू होंगे और कोषगारों (Treasuries) तथा उप-कोषगारों के लिए यह आदेश प्रभावी नहीं होगा, अर्थात वहां सामान्य दिनों की तरह कार्य जारी रहेगा। कलेक्टर के इस आदेश से जिले के कर्मचारियों और आम नागरिकों को त्यौहारों की योजना बनाने में सुविधा होगी।





