10 नव-नियुक्त आरक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र, आईजी एवं एसएसपी ने नियुक्ति आदेश देकर जिला पुलिस बल में किया नियुक्त


अंबिकापुर । सरगुजा जिले में आरक्षक संवर्ग भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2023-24 के अंतर्गत चयनित 10 अभ्यर्थियों ने आज जिला पुलिस बल में अपनी आमद दर्ज कराई। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, दीपक कुमार झा (IPS) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा, राजेश अग्रवाल (IPS) द्वारा सभी चयनितों को नियुक्ति आदेश एवं प्रमाण पत्र सौंपे गए। अधिकारियों ने सभी नव-नियुक्त आरक्षकों को जिला पुलिस बल में अपनी सेवाएं शुरू करने के लिए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इन नव-नियुक्त आरक्षकों में नंदकुमार सिंह (आत्मज जगेश्वर पैंकरा), जिग्रेश कुमार सिंह (आत्मज सैनी राम), रोहित कुमार राजवाड़े (आत्मज राजेश कुमार), सतीश कुमार (आत्मज होम सिंह), आलम सिंह (आत्मज कमल सिंह), प्रियंका भगत (आत्मज राजेश्वर भगत), रंजीत (आत्मज रीझन राम), जीवित कुमार (आत्मज रीमन), बिंदेश्वर सिंह (आत्मज भरत सिंह) और भुवंती (आत्मज लखन राम) शामिल हैं। ये सभी आरक्षक आज से पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देना प्रारंभ करेंगे। विशेष रूप से, इन 10 आरक्षकों में से 5 अभ्यर्थी पूर्व में नगर सेना (होमगार्ड) में चयनित होकर और प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी सेवाएं दे रहे थे।





