अम्बिकापुर
प्रो. डॉ. राजेंद्र लखपाले बने संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, अंबिकापुर के नए कुलपति
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर (छ.ग.) के प्रोफेसर और निदेशक फार्म्स (फार्म्स एंड सीड्स), प्रो. डॉ. राजेंद्र लखपाले को संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अंबिकापुर का नया कुलपति (Vice Chancellor) नियुक्त किया गया है।
राज्यपाल के सचिव द्वारा सोमवार, 10 नवंबर 2025 को जारी आदेश (क्रमांक एफ 1-3/2024/रास/यू-9) के अनुसार, छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा 13(1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने यह नियुक्ति की है।
जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रो. डॉ. राजेंद्र लखपाले का कार्यकाल, उपलब्धियाँ और सेवा शर्तें, उक्त अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधानों के अनुसार होंगी।



