बाड़ी में मिला ग्रामीण का शव जांच में जुटी पुलिस

लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोसगा चारपारा राहर बारी में शुक्रवार को एक ग्रामीण के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना उपरांत लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच में जुटी है। शाम होने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका।लखनपुर अस्पताल के मर्चुरी में शव को रखवाया गया है। मृतक की पहचान होल साय पिता झुलूर उम्र 55 वर्ष ग्राम कोसगा चारपारा थाना लखनपुर निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की होलसाय 2 जनवरी दिन गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे काम करने जा रहा हूं का कर घर से निकला था। जिसके बाद वह अपने घर नहीं लौटा और शुक्रवार की दोपहर घर से 1 किलोमीटर की दूरी पर राहर बाड़ी में उसका शव मिला है। मृतक शराब पीने का आदी था किन कारणों से ग्रामीण की मौत हुई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।घटना के बाद से परिवारजनों में शोक का माहौल व्याप्त है। आशंका जताई जा रही है वह शराब के नशे में रहारवादी में गिर गया होगा और रात भर ठंड में पड़े रहने पर उसकी मौत हुई होगी। फिलहाल लखनपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के करण का पता चल सकेगा।





