अम्बिकापुर
अंबिकापुर: बंगाली चौक में तेज रफ्तार यात्री बस ने मोटरसाइकिल सवार पति पत्नी को मारी टक्कर, हादसे में पत्नी की मौत

अंबिकापुर । अंबिकापुर के रामानुजगंज मार्ग मे बंगाली चौक के समीप तेज रफ्तार यात्री बस के चालक लापरवाही पूर्वक बस चलाते हुए मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतना जबरदस्त था कि मोटरसाइकिल सवार महिला उछलकर बस के नीचे आ गई जिससे घटनास्थल पर ही.महिला की मौत हो गई। हादसे में में पति को मामूली चोट आई है।
जानकारी के अनुसार मिशन चौक निवासी गुड्डू सोनी अपनी पत्नी रेणु सोनी उम्र 35 वर्ष के साथ किसी कार्य से शुक्रवार की शाम असोला गए थे ,अपने घर मोटरसाइकिल से वापस आ रहे थे कि रामानुजगंज मार्ग मे तकिया मोड़ के समीप पीछे से आ रही यात्री बस के द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी गई। मोटरसाइकिल से गिरकर महिला बस के नीचे आ गई। मौके पर उसकी मौत हो गई।




