बलौदाबाजार
आकाशीय बिजली के चपेट में आकर पेड़ के नीचे बैठे 7 लोगों की मौत.. तीन घायल

बलौदा बाजार । आकाशीय बिजली के चपेट में आने से एक साथ-साथ व्यक्तियों की मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल हैं प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना बलोदा बाजार जिले की है बलौदा बाजार के मोहतरा गांव की है.ये सभी व्यक्ति गांव में स्थित तालाब के किनारे पेड़ के नीचे बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी मौसम मैं अचानक बदलाव हुआ और बिजली चमकने लगी . आकाशीय बिजली पेड़ के ऊपर गिरी जिसके चपेट मे आकर 7 लोगो की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सुरेश साहू, संतोष साहू, पप्पू साहू, पोखाराम विश्वकर्मा, थानेश्वर साहू,देवदास, विजय साहू की मौत हो गई। वहीं चेतन साहू, बिंदराम साहू और बिसंभर साहू घायल है, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।



