पैसे को लेकर हुए विवाद में पति ने किया पत्नी पर कुल्हाड़ी से प्राण घातक हमला
घायल पत्नी गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रिफर

शलखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोसंगा चारपारा में पैसे को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से प्राण घातक हमला कर घायल कर दिया सर में गंभीर चोट होने पर डॉक्टरों ने घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर किया है। मिली जानकारी के मुताबिक कोंसगा चारपारा निवासि अनिल टोप्पो और उसकी पत्नी नानो उराव के बीच पैसे को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद अनिल टोप्पो ने घर में रखे कुल्हाड़ी उठाकर अपनी पत्नी नानो उरांव पर सर और पैर में एक के बाद एक प्राण घातक हमला कर दिया। है जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।पड़ोसियों के द्वारा एंबुलेंस 108 को फोन किया गया सूचना मिलते ही एंबुलेंस 108 की टीम मौके पर पहुंची घायल महिला को उपचार हेतू लखनपुर अस्पताल लेकर आए। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोट होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है।साथ ही घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई है।




