सूरजपुर
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से एक व्यक्ति व मवेशी की हुई मौत।

(राकेश पाठक हिन्द शिखर न्यूज)
भैयाथान। आकाशीय बिजली के चपेट में आने से एक व्यक्ति व उसके मवेशी की मौत हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार बसदेई चौकी अंतर्गत ग्राम कुसमुसी निवासी नानसाय पैकरा उम्र लगभग 45 वर्ष गुरुवार को मवेशी चराने घर से बाहर गया हुआ था इस दौरान दोपहर के समय तेज गरज, चमक के साथ बारिश होने लगा ,तेज बारिश के कारण मृतक नानसाय मवेशियों व बकरियों को लेकर घर वापस आ रहा था उसी बीच अचानक आकाशीय बिजली के चपेट में आ गया जिसके कारण उसकी व उसके मवेशी की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक के परिजनों ने इसकी जानकारी बसदेई पुलिस को दे दी है खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नही पहुंची थी।





