आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं / सहायिका की नियुक्ति में अनियमितता का आरोप, आवेदन से दस्तावेज गायब कर वरिष्ठता सूची से बाहर करने का महिला ने लगाया आरोप
लखनपुर महिला एवं बाल विकास विभाग में कई वर्षों से कुंडली मारकर सहायक ग्रेड 2 के सहायक ग्रेड 01के पद पर कार्यरत है। लंबे समय से एक ही जगह पर होने के कारण आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन वितरण और नियुक्ति में भारी अनियमितता देखी जा रही है।आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका की नियुक्ति में आए दिन शिकायतते देखने को मिल रही है। लखनपुर महिला एवं बाल विकास विभाग अन्तर्गत लगभग 14 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर नियुक्ति की जानी है।विगत दो माह पहले आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के तीन पद और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए पांच पद और सहायिका के लिए 6 रिक्त पदों के लिए ज्ञापन प्रकाशित किया गया था। जिसमें वरिष्ठता सूची के आधार पर जाति निवास और गरीबी रेखा प्रमाण पत्र सहित परितयागता, विधवा प्रमाण पत्र तथा अनुभव का भी कुछ बिंदुओं का अंक देने का प्रावधान किया गया।
इसी का फायदा उठाते हुए कुंडली मार कर बैठे कई दशकों से मुख्य लिपिक रामनारायण राजवाड़े तथा दस्तावेज का उल्टफेर करने के लिए माहिर है। वही अतिरिक्त प्रभार में चल रही मीना रजवाडे के द्वारा उनके इशारों पर यह फर्जी तरीके से नियुक्ति करने का आरोप लगाया जा रहा है।
महिला बाल विकास परियोजना कार्यालय में श्रीमती अंजलि सिंह पति अजय सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी लोसंगी के द्वारा यह आरोप लगाया गया कि ग्राम लोसंगी जामझोर मिनी आंगन बाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए मेरे द्वारा आवेदन किया गया था जिसमें 12वीं की सर्टिफिकेट दसवीं की सर्टिफिकेट जाति निवास गरीबी रेखा प्रमाण पत्र आधार कार्ड सहित समस्त दस्तावेज आवेदन के साथ जमा किया गया था। परंतु एजेंट के रूप में संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर रामकुमार और मुख्य लेखापाल रामनारायण रजवाडे के इशारों पर तथा अतिरिक्त प्रभार परियोजना अधिकारी की मौन स्वीकृति पर आवेदिका अंजली सिंह के जाति और गरीबी रेखा प्रमाण पत्र आवेदन से गायब कर दिए गए हैं। जबकि आवेदिका द्वारा समस्त दस्तावेज फार्म के साथ जमा किया गया था। वरिष्ठ सूची से बाहर कर मेरे से नीचे अपात्र अभ्यर्थी का मोटी रकम लेकर चयनित कर दिया गया है। उक्त तीनों के खिलाफ सरगुजा कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के नाम से आवेदन दिया जाएगा कि छलपूर्वक मेरे आवेदन पत्र से दस्तावेज गायब करने के मामले में तीनों के ऊपर अपराध दर्ज किया जाए और उचित कार्यवाही करने के लिए भी आवेदन किया गया है।
अंजली सिंह ने यह भी आरोप लगाया है कि लखनपुर विकासकांड में आंगनवाड़ी सहायिका और कार्यकर्ता पद की नियुक्ति में दलाल सक्रिय हैं। सर्टिफिकेटों में अंकों को लेकर फर्जी दस्तावेज भी तैयार कर सीधे मुख्य लिपिक का संपर्क कर फर्जी दस्तावेज जमा कर दिया जाता है यह परंपरा अभी से नही कई वर्षों से चली आ रही है। कार्यकर्ता नियुक्ति के दस्तावेजों की सूक्ष्म जांच की जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। मुख्य लिपिक के ईसारे पर कंप्यूटर ऑपरेटर के द्वारा और वरिष्टा सूची बनाकर घर-घर पहुंच की जाती है। मोटी रकम देने वाले लोगो का दस्तावेज फर्जी लगाकर नियुक्ति कर दि जाती है।
“””सहायक ग्रेड 01 रामनारायण राजवाड़े”””
लखनपुर महिला एवं बाल विकास विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड 01 रामनारायण राजवाड़े से संबंध में पूछने पर उनके द्वारा कहा गया कि पारदर्शिता पूर्ण नियुक्ति की गई है। जिसको जहां शिकायत करना है जो छापना है छाप सकते हैं।





