
अम्बिकापुर। शराब पीने के लिए महतारी वंदन योजना की राशि नहीं देने पर पति ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी,पत्नी की अंबिकापुरर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. हत्या की जानकारी मृतका की पुत्री ने गांधीनगर थाने में दी मृतिका की पुत्री ललिता ने पुलिस को बताया कि उसका घर गांधीनगर में है उसकी मां 42 वर्षीय सफिरा तिग्गा स्कूल में रसोईया का काम करती थी, पिता सोनू तिग्गा आदतन शराबी हैं और शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ आए दिन मारपीट करता था विगत 13 अप्रैल को सोनू तिग्गा द्वारा अपनी पत्नी के साथ महतारी वंदन योजना राशि को लेकर मारपीट की गई मारपीट के बाद सफीरा तिग्गा अपने पड़ोसी के घर चली गई दूसरे दिन शाम को पति पड़ोसी के घर से अपनी पत्नी को लाकर फिर से मारपीट किया गंभीर चोट आने पर पत्नी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।





