छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में होंगे चुनाव..पहले चरण में बस्तर, दूसरे चरण में राजनांदगांव, कांकेर, और महासुमंद तीसरे चरण में सरगुजा रायगढ़ जांजगीर चांपा कोरबा बिलासपुर दुर्ग और रायपुर में मतदान
रायपुर । चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। देश में लोकसभा के चुनाव 7 चरणों में होंगे। छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। राज्य में लोकसभा की 11 सीटें हैं।
छत्तीसगढ़ में पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। राज्य में तीसरे और अंतिम चरण के लिए 7 मई को वोटिंग होगी। चुनाव का रिजल्ट 4 जून को आएगा।
पहले चरण में बस्तर मे 19 अप्रैल। को जबकि राजनांदगांव, कांकेर, और महासुमंद 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होगा ,सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा
पहले फेज के लिए नोटिफिकेशन- 20 मार्च को जारी होगा। नामांकन की आखिरी तारीख- 27 मार्च, स्कूटनी 28 मार्च को होगी, नाम वापसी के लिए आखिरी तारीख 30 मार्च।
दूसरे फेज के लिए नोटिफिकेशन 28 मार्च को जारी होगा। नामांकन की लास्ट डेट 4 अप्रैल, स्कूटनी 5 अप्रैल, नाम वापसी की लास्ट डेट 8 अप्रैल।
तीसरे फेज के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा 12 अप्रैल को। नामांकन करने की लास्ट डेट 19 अप्रैल, स्कूटनी 20 अप्रैल और नाम वापसी की आखिरी तारीख 22 अप्रैल है।





