छत्तीसगढ़
अंबिकापुर सत्र न्यायालय से जमानत याचिका खारिज होने के बाद कोंडागांव जिला पंचायत के सीईओ नीलम टोप्पो मंत्रालय अटैच
राज्य सरकार द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों का ट्रांसफर किया है जारी ट्रांसफर लिस्ट में प्रमुख नाम कोंडागांव के जिला पंचायत सीईओ नीलम टोप्पो का है जिनकी जमानत याचिका आज अंबिकापुर के सत्र न्यायालय द्वारा खारिज कर दी गई गौरतलब है कि नीलम टोप्पो पूर्व में अंबिकापुर के नजूल अधिकारी थे जिनके कार्यकाल में अंबिकापुर बेशकीमती जमीन के फर्जीवाड़े का आरोप लगा है






