छत्तीसगढ़
राज्य खेल अलंकरण समारोह 2024 में छत्तीसगढ़ के 133 खिलाड़ी मुख्यमंत्री के हाथों हुए सम्मानित
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीनदयाल उपाध्याय राज्य खेल अलंकरण समारोह 2024 में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया,उन्होंने सम्मान प्राप्त सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान शहीद विनोद चौबे की पत्नी श्रीमती रंजना चौबे एंव शहीद कौशल यादव की माता का भी सम्मान किया गया.
समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह,खेल मंत्री टंकराम वर्मा, रायपुर सांसद सुनील सोनी , विधायक राजेश मूणत, अनुज शर्मा, मोती राम साहू, इंद्र कुमार साहू भी उपस्थित रहे।