अम्बिकापुर

नाबालिग स्कूली बच्चों द्वारा फोर व्हीलर में स्टंट कर वीडियो वायरल करने की घटना, पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने ली प्राइवेट शाला प्रबंधको एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक..स्कूल परिसर एवं परिसर के बाहर बच्चों के वाहन पाये जाने पर संस्था की जिम्मेदारी,सभी स्कूल टीचरो का पुलिस वेरीफिकेशन कराने का निर्देश

अंबिकापुर । हाल ही मे जिले मे कई नाबालिग स्कूली बच्चों द्वारा यातायात के नियमो का उल्लंघन कर विडिओ वायरल करने एवं आपराधिक घटनाओ मे शामिल होने की घटनाओ कों संज्ञान मे लेकर पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन मे बीते दिनांक कों जिला पंचायत सभाकक्ष में सरगुजा जिले के सभी प्राइवेट शिक्षण संस्थाओ के प्रबंधको की मीटिंग आयोजित कर नाबालिग छात्र/छात्राओं के सतत विकास,सुरक्षा एवं अन्य समस्याओ के निराकरण हेतु लगातार कॉउंसलिंग कर तनाव मुक्त करने की पहल की गई।

बैठक मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा स्कूल प्रबंधको से नाबालिग बच्चों के दोपहिया एवं चारपाहिया वाहन के चालन एवं उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबन्ध लागू करने, स्कूल परिसर एवं परिसर के बाहर बच्चों के वाहन पाये जाने पर संस्था की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए गए, सभी स्कूल टीचर की पुलिस वेरीफिकेशन कराने पश्चात ही शिक्षण कार्य कराने एवं बच्चों द्वारा स्कूल मे लाई जा रही सामानो की सतत जांच करने हेतु शाला प्रबंधको कों समझाईस दी गई।

बच्चों की सुरक्षा हेतु माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी दिशा निर्देशों का स्कूल परिसर, स्कूल बसों एवं अन्य कार्यक्रमों के दौरान सख़्ती के साथ पालन कराए जाने के दिशा निर्देश दिए गए, बच्चों के पालको कों समय समय पर एक साथ बैठाकर कॉउंसलिंग की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करने हेतु बताया गया, निरंतर कॉउंसलिंग से नाबालिग छात्र छात्राओं कों तनावमुक्त कर सतत विकास करने की बात बताई गई, पेरेंट्स मीटिंग व्यापक स्तर पर किये जाने एवं स्कूल परिसर मे शिकायत पेटी लगाने जहा सीसीटीवी ना लगा हुआ हो जिससे शिकायतकर्ता छात्र छात्रा अपनी गोपनीयता के लिए निश्चिंत रह सके, नाबालिग छात्र छात्राओं कों इलेक्ट्रॉनिक गेजेट मोबाइल, टैब आदि स्कूल मे लाने पर पूर्ण पाबन्दी किये जाने हेतु समझाईस दिया गया।

बैठक के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे, सहायक परिछेत्र अधिकारी रविशंकर पाण्डेय, अनुविभागिय अधिकारी पुलिस अखिलेश कौशिक, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे, सभी शिक्षण संस्थाओ के प्राचार्य /प्रबंधक एवं सम्बंधित अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button