जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए अनुराग सिंह देव होंगे भाजपा के पर्यवेक्षक

जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव को पर्यवेक्षक बनाया है। आज भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने इस आशय का नियुक्ति पत्र जारी किया।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह के निर्देशानुसार अंबिकापुर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भारतीय जनता पार्टी के बिलासपुर संभाग प्रभारी अनुराग सिंह देव को जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर मध्यावधि चुनाव के लिये पर्यवेक्षक बनाया गया है।
ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जशपुर विधानसभा सीट से जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्ष रायमुनि भगत को मैदान में उतारा था। रायमुनि भगत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रत्याशी विनय भगत को 17 हजार से अधिक मतों से शिकस्त दी थी। विधायक निर्वाचित होने के बाद बुधवार 3 जनवरी को उन्होनें अपना त्यागपत्र कलेक्टर को सौंप दिया था ।
उल्लेखनीय है की त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने में लगभग साल भर का समय बचा हुआ है।






