राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा: बलरामपुर रामानुजगंज मे यात्रा प्रभारी सुशांत मिश्रा एवं अन्य कांग्रेस नेताओं ने प्रस्तावित रूट का लिया जायजा

देवबर्सन सरूता । भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे कॉंग्रेस नेता राहुल गांधी के बलरामपुर रामानुजगंज जिला में पहुंचने को लेकर आज यात्रा के प्रभारी सुशांत मिश्रा एवं अन्य बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता आज प्रस्तावित रूट का जायजा लेने पहुंचे। नेताओं ने जिला प्रवेश करते ही प्रस्तावित रूट का जायजा लिया एवं स्थानीय कांग्रेस नेताओं एवं स्थानीय लोगों से भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर चर्चा की।
ज्ञात हो कि भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा मणिपुर से मुंबई तक 6700 किलोमीटर से ज्यादा भारत जोड़ोन्याय यात्रा शुरू की गई है जो संभावित रूप से फरवरी माह में बलरामपुर रामानुजगंज जिले में प्रवेश करेगी जिसे लेकर आज रूट का जायजा लेने उक्त सभी नेतागण पहुंचकर जायजा लेते हुए स्थानीय कांग्रेस जनों से चर्चा भी किये। श्री गांधी की यह यात्रा बस से और पैदल होने वाली 66 दिनों की 15 राज्यों की 100 लोकसभा संसदीय क्षेत्र और 337 विधानसभा क्षेत्र से गुजरेगी। इस दौरान डॉ दिनेश यादव, जिला किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकास दुबे, एनएसयुआई राष्ट्रीय संयोजक प्रतीक सिंह, संतोष यादव, नीरज तिवारी, विकास गुप्ता,सनोज दास, शंभू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।





