अंबिकापुर महापौर की एंडेवर कार ने स्कूटी सवार डॉक्टर को मारी टक्कर, दुर्घटना के बाद भाग रहे ड्राइवर आकाशवाणी चौक में पकड़ाया, नशे में धुत ड्राइवर की जमकर पिटाई डॉक्टर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

अंबिकापुर । अंबिकापुर नगरनिगम के महापौर डॉ अजय तिर्की के वाहन ने डॉक्टर को टक्कर मार दी . हादसे में डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए . एक्सीडेंट के बाद वाहन लेकर तेजी से भाग रहे ड्राइवर को लोगों द्वारा आकाशवाणी चौक के समीप पकड़ा गया पकड़ने के बाद ड्राइवर की जमकर पिटाई भी की गई है। घटना के वक्त महापौर अपने वाहन में मौजूद नहीं थे । ड्राइवर शराब के नशे मे था । लोगों ने ड्राइवर को पकड़ कर गांधीनगर पुलिस के हवाले कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहर के नावापारा के समीप स्थित फोकटपारा मे अंबिकापुर नगर निगम के महापौर की एंडेवर कार के ड्राइवर ने स्कूटी सवार डॉक्टर डीके सिन्हा को जोरदार टक्कर मार दी जबरदस्त टक्कर के बाद डॉक्टर गंभीर चोट आई है. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है वही गांधीनगर पुलिस महापौर के कार्यचालक के मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले गई पुलिस कार को जप्त कर पूरे मामले की जांच कर रही है।







