लखनपुर

नेशनल हाईवे 130 स्थित वाटिका ढाबा के सामने खड़े ट्रको से डीजल की चोरी जांच में जुटी पुलिस

लखनपुर थाना क्षेत्र के अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित ग्राम जजगी वाटिका ढाबा के सामने खड़े ट्रकों से डीजल चोरी का मामला सामने आया है। तो वहीं ट्रक चालकों के द्वारा लखनपुर थाने पहुंचे रिपोर्ट दर्ज कराने आवेदन दिया गया है। लखनपुर पुलिस मौका जांच करते हुए मामले जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के जजगी स्थित वाटिका ढाबा के पास ट्रक चालक ट्रक खड़ा कर सो रहे थे। गुरूवार की सुबह उठकर देखा तो चार ट्रको से डीजल चोरी कर ली गई थी। जिसके बाद ओमप्रकाश द्विवेदी पिता उदित नारायण द्विवेदी ट्रक क्रमांक सीजी 15 05 5340 से 250 लीटर, विकास कुमार पिता सिताब लाल ट्रक क्रमांक NL 01Q 2620से 260 लीटर , अमृत पाल सिंह पिता सत्ता सिंह ट्रक क्रमांक सीजी 07 BB 2077 से 150 लीटर, मदेर सिंह पिता लीगिर सिंह ट्रक क्रमांक सीजी 07be 9037 से 310 लीटर चोरी होने को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने आवेदन दिया गया लखनपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button