उच्च न्यायालय के आदेश पर राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर के प्राचार्य के पद पर डॉ एस एस अग्रवाल बहाल.. उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
अंबिकापुर । उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 6 महीने पहले निलंबित किए गए शासकीय राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर के प्राचार्य एवं अपर संचालक डॉ.एस एस अग्रवाल को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के आदेश के बाद उक्त पदों पर पुन बहाल कर दिया है।
इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आदेश भी जारी कर दिया गया है ज्ञात हो कि 28 जुलाई 2023 को राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के तत्कालीन प्राचार्य एवं अपर संचालक डॉक्टर एस एस अग्रवाल को शासन के आदेश की अवहेलना एवं शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप मे निलंबित कर दिया गया था इसके बाद डॉ. एस एस अग्रवाल ने राहत के लिए बिलासपुर उच्च न्यायालय के रूख किया था जहां से उच्च न्यायालय में राहत प्रदान करते हुए शासन को निलंबन निरस्त करने का निर्देश दिया था, उच्च न्यायालय के आदेश के बाद छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग ने 17 जनवरी को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया





