अम्बिकापुर

सरगुजा जिले के 52 वें कलेक्टर भोस्कर विलास संदिपान ने किया पदभार ग्रहण

अम्बिकापुर : सरगुजा जिले के 52वें कलेक्टर श्री भोस्कर विलास संदिपान ने किया पदभार ग्रहण
अम्बिकापुर ।
सरगुजा जिले के नवनियुक्त कलेक्टर भोस्कर विलास संदिपान ने आज यहाँ जिला कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर भोस्कर विलास संदिपान सरगुजा जिले के 52वें कलेक्टर के रूप में नियुक्त किये गये हैं। पदभार ग्रहण के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कलेक्टर भोस्कर विलास संदिपान का स्वागत किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त अभिषेक कुमार, सीईओ जिला पंचायत नूतन कुमार कंवर, अपर कलेक्टर सुनील नायक, एसडीएम अम्बिकापुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर भोस्कर विलास संदिपान 2011 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है। नवपदस्थ कलेक्टर भोस्कर विलास संदिपान इससे पूर्व मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के रूप में पदस्थ रह चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button