विशेष आरक्षित कोरवा जनजाति को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने तीन दिवसीय शिविर का आयोजन

प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के तहत सरगुजा जिले के कलेक्टर कुंदन कुमार जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर के निर्देशानुसार कमजोर जनजाति समूह की सामाजिक तथा आर्थिक स्थिति में सुधार लाने लखनपुर जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्रामो में 30 दिसंबर से 1 जनवरी 2024 तक दीन सोमवार तक तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जहां विशेष आरक्षित कोरबा जनजाति के लोगों को प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, सड़क, बिजली, पानी, छात्रावास का निर्माण,आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से पोषण,खाता खोलना, इंटरनेट तथा मोबाइल सर्विस, मोबाइल मेडिकल यूनिट, बीमा करना, बिहान अंतर्गत स्वयं सहायता समूह से जोड़ना ,बिहान योजना अंतर्गत लाभ दिलाना सहित शासन के विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु हेतु ग्राम ग्राम चांदो (सोयदा), तुनगुरी कोरवा पारा, बेलदगी कोरवापारा , लोसगी जामझोर, लोसगा देवभुडू,रेमहला, लब्ज़ी में तीन दिवसीय शिवर का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक के समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। जहां विशेष आरक्षित कोरबा जनजाति के लोगों को शासन की योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए 11 महत्वपूर्ण गतिविधियों के क्रियावन पर विशेष ध्यान दिया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेद प्रकाश पांडे, एसडीओ दिलीप मिंज, कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक मिंज, ठाकुर सिंह देव, नायब तहसीलदार उमेश तिवारी, रेंजर मेरी लिली लकड़ा, बीईओ प्रदीप राय सहित अन्य अधिकारी सक्रिय रहे।





