बलरामपुर

रामानुजगंज के ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के अक्षत कलश के साथ निकाली गई शोभायात्रा

नंदू यादव । अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण जोरो-शोरों से चल रहा है. अगले महीने 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन और प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने वाला है जिससे पहले रामानुजगंज के ग्रामीण क्षेत्रों में भी खासा उत्साह है. प्राण प्रतिष्ठा समारोह में लोगों को आमंत्रित करने के लिए अक्षत कलश पहुंचा है. रामानुजगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत केरवाशीला, आरागाही सहित कई गांवों में अक्षत कलश के साथ शोभायात्रा निकाली गई.

बड़ी संख्या में महिलाएं हुई शोभायात्रा में शामिल

अक्षत कलश को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. अयोध्या से आए अक्षत कलश का वितरण यहां के ग्रामीण क्षेत्रों में किया गया. अक्षत कलश शोभायात्रा में महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button