बलरामपुर
रामानुजगंज के पिकनिक स्पॉट पलटन घाट में नहाने के दौरान डूबने वाले युवक का दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने का अंतिम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

देवबर्सन सरुता । रामानुजगंज के पिकनिक स्पॉट पलटन घाट में नहाने के दौरान डूबने वाले युवक का दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने का अंतिम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, ज्ञात हो कि रामानुजगंज के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट पलटन घाट पर बीते रविवार को झारखंड के गढ़वा से पिकनिक मनाने पहुंचे सात दोस्तों में एक युवक उज्जवल यादव अचानक गहरे पानी में चला गया जिसकी तलाश एनडीआरएफ टीम चार दिनों से कर रही थी गुरूवार की सुबह युवक का शव बरामद हुआ था.
पत्थरों के बीच फंसा था शव
जानकारी के मुताबिक मृतक युवक का शव नदी में पत्थरों के बीच फंसा हुआ था एनडीआरएफ टीम के द्वारा मशीनों की सहायता से लगातार पानी के अंदर हलचल करने से रात में ही शव उपर आने की शंका जताई जा रही है.





