छत्तीसगढ़

किरण सिंह देव बीजेपी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

किरण सिंह देव को भारतीय जनता पार्टी का छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनकी नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष के पद पर की है, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति आदेश जारी किया है।
61 वर्षीय किरण सिंह देव हाल ही में जगदलपुर से विधायक चुने गए हैं वे रियासत कालीन जमींदार परिवार से आते हैं। उनके पिता का नाम लक्ष्मी नारायण देव है। वह जगदलपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 25, नादन गली, जिला बस्तर छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। उनका व्यवसाय अधिवक्ता होने के साथ ही कृषि भी है। उनका विवाह रीना सिंह देव से हुआ हैं। रीना सिंह देव शासकीय शिक्षिका हैं। उनकी एक पुत्री है जिसका नाम राशि सिंह देव हैं।
किरण सिंह देव ने भारतीय जनता युवा मोर्चा से अपने राजनीति की शुरुआत की। वह पिछले 30 सालों से भाजपा से जुड़े हुए हैं। किरण सिंह देव भारतीय जनता युवा मोर्चा के बस्तर जिला अध्यक्ष भी रहे हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के अलावा भारतीय जनता पार्टी के बस्तर जिला अध्यक्ष भी रहे हैं। 2009 में 27000 वोटो से नगर निगम के महापौर का चुनाव जीत कर महापौर बनें। 2014 तक वे जगदलपुर नगर निगम के महापौर रहें। विधानसभा चुनाव 2023 में बिलासपुर संभाग के प्रभारी भी रह चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button