छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के सीएम दिल्ली पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष से करेंगे मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार पर करेंगे चर्चा

आज 17 दिसंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा के साथ दिल्ली पहुंच गए हैं। पत्रकारों से बातचीत करते मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद यह मेरी दिल्ली की पहली यात्रा है, हम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलेंगे।

दिल्ली पहुंच कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा ने भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर सह प्रभारी नितिन नबीन से मुलाकात की।

भाजपा सूत्रों के हवाले से खबर है की मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे में मंत्रिमंडल के चेहरे पर मुहर लगा सकती है।

प्रोटेम स्पीकर रामविचार नेताम भी उनके साथ दिल्ली गए हैं । दिल्ली जाने के पहले मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ एक सौजन्य मुलाकात है।
विगत सरकार के अधिक कर्ज पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि चुनौती बहुत बड़ी है, लेकिन पूरा विश्वास है की डबल इंजन की सरकार है तो सब ठीक हो जाएगा।

दिल्ली रवाना होने के पूर्व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजभवन में प्रोटेम स्पीकर रामविचार नेतान के शपथ ग्रहण और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के विधानसभा अध्यक्ष के लिए नामांकन में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button