बलरामपुर
बलरामपुर के वाड्रफनगर फोरेस्ट रेंज में साल की इमारती लकड़ी सहित पिकअप वाहन जब्त, तस्कर मौके से फरार..

देवबर्सन सरुता । बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर फोरेस्ट रेंज में पिकअप वाहन क्रमांक UP 64BT: 5935 में भरा हुआ साल की इमारती लकड़ी को जब्त किया गया है. वाड्रफनगर के जंगलों से साल की इमारती लकड़ी काट कर उत्तरप्रदेश में तस्करी किया जा रहा था. मुखबिर से सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर साल की इमारती लकड़ी सहित पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है.
तस्करों का पता लगाने में जुटा वन विभाग
वन विभाग के द्वारा जब्त वाहन को राजसात करने की कार्रवाई किया जा रहा है. साथ ही वाहन के नंबर से मालिक की पहचान किया जा रहा है जिससे तस्करों का पता लगाते हुए खुलासा किया जा सके.





