बलरामपुर

अनियंत्रित होकर पलटने से ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की दर्दनाक मौत..

देवबर्सन सरुता । बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरपान में दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई. तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी जिससे ट्रैक्टर के नीचे दबने से 19 वर्षीय युवक मानक सिंह मरकाम की मौत हो गई. सनावल पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की दर्दनाक मौत

बीते रात कुंडपान के रहने वाले युवक मानक सिंह मरकाम अपने एक दोस्त के साथ ट्रैक्टर में बैठकर पिपरपान जा रहा था तभी अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रैक्टर के नीचे दबने से मानक सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतक के शव का आज रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button