छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए चतुर्थ सूची जारी की अंबिकापुर से टी एस सिंह देव के विरुद्ध राजेश अग्रवाल होंगे प्रत्याशी
लंबे इंतजार के बाद अंबिकापुर से भाजपा ने प्रत्याशित घोषित कर दिया है टी एस सिंह देव के विरुद्ध अंबिकापुर विधानसभा से राजेश अग्रवाल अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया गया है।
राजेश अग्रवाल पूर्व में लखनपुर के नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं ।
उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीता था उसके बाद लगभग 3 वर्षों के बाद वह भाजपा में शामिल हो गए।
उनके द्वारा लगातार हाथी प्रभावित क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा था साथ ही वे समाज सेवा से भी जुड़े हुए थे।
वर्तमान में वे भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्य समिति के सदस्य हैं।



