छत्तीसगढ़
कांग्रेस ने की प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी , बैकुंठपुर से अंबिका सिंह देव को टिकट, चार मौजूदा विधायकों के टिकट काटे
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की शेष सात सीटों के लिए भी उम्मीदवारों का आज ऐलान कर दिया।इस सूची में चार मौजूदा विधायकों के स्थान पर नए चेहरों को मौका दिया गया है।
कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल द्वारा जारी सूची के अनुसार बैकुंठपुर सीट से मौजूदा विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव एवं रायपुर उत्तर से मौजूदा विधायक कुलदीप जुनेजा को फिर टिकट दी गई है।जबकि सरायपाली(एससी) सीट से मौजूदा विधायक किस्मत लाल नंद के स्थान पर श्रीमती चतुरी नंद तथा महासमुन्द सीट से मौजूदा विधायक विनोद चन्द्राकर के स्थान पर डा.रश्मी चन्द्राकर को उम्मीदवार बनाया गया है।





