बलरामपुर
बलरामपुर के रामानुजगंज में हाथियों का उत्पात, घरों में की तोड़फोड़, दो मवेशियों को कुचला, खेत में लगी धान – मक्के की फसलों को रौंदकर किया बर्बाद..

नंदू यादव । बलरामपुर जिले के रामानुजगंज फोरेस्ट रेंज में हाथियों का उत्पात जारी है. करीब 30-35 हाथियों के दल ने बीते रात चाकी गांव के बंसकटिया टोला में सुरेश कुमार और बैजनाथ सिंह के घरों को गिरा दिया साथ ही घर के बाहर बंधे हुए दो मवेशियों को भी बेरहमी से कुचल दिया इसमें एक मवेशी की मौत हो गई जबकि एक मवेशी घायल हुआ है. ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

धान और मक्का फसल को किया बर्बाद
हाथियों के दल ने बीते रात चाकी गांव के बंसकटिया टोला में जमकर उत्पात मचाया. खेत में लगी धान और मक्का की फसलों को रौंदकर बर्बाद कर दिया. हाथियों के फसल कुचलने से किसानों को भारी नुक़सान हुआ है. किसान अब वन विभाग से मुआवजे की आस लगाए हुए हैं.





