लखनपुर

विद्युत कनेक्शन जोड़ने के दौरान करंट की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत पुलिस को दी गई सूचना

लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चांदो में 24 अगस्त दिन गुरुवार की शाम लगभग 4:30 बजे घर की बाड़ी से विद्युत प्रवाहित तार से कनेक्शन जोड़ने के दौरान करंट की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत हो गई है। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा डायल 112 वाहन और लखनपुर पुलिस को दी गई।प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम चांदो खासपारा निवासी सूधन राम पिता स्व अंधा माझावर की पत्नी लगभग चार दिन पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। घर में शोक का माहौल व्याप्त था। गुरुवार की शाम घर की बाड़ी से विद्युत प्रवाहित तार से कनेक्सन जोड़ रहा था। इसी दौरान एक तार नीचे गिरा करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के 7 वर्षीय पुत्री देव मुनिया ने इसकी जानकारी गांव पूर्व सरपंच सहित अन्य ग्रामीणों को दी। मौके पर ग्रामीण पहुंचे घटना की सूचना 112 वाहन और लखनपुर पुलिस को दी है। परिवार सहित घर में अशोक का माहौल व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button