लखनपुर

स्वतंत्रता दिवस समारोह में शराब पीकर डांस करने के वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा ने जांच उपरांत किया शिक्षक को निलंबित

लखनपुर विकासखंड के ग्राम तीरकेला के माध्यमिक शाला में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शराब पीकर डांस करने का वीडियो वायरल होने के बाद संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे ने खंड शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए थे। सहायक खंड शिक्षा अधिकारी मनोज तिवारी बी आर सी जांच करने तिरकेला मध्यमिंक शाला पहुचे और सरपंच सचिव सहित अभिभावको का बयान दर्ज किया। जांच रिपोर्ट तैयार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु जांच रिपोर्ट जिला कार्यालय भेजा गया था। आरोप की पुष्टि होने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने सहायक शिक्षक एलबी प्राथमिक शाला तिरकेला उमेश नेताम को प्रथम दृष्टिया छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 तथा नियम 23 के सर्वथा विपरीत पाए जाने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया करते हुए करते हुए मुख्यालय विकासखंड शिक्षा कार्यालय लखनपुर नियत किया गया। नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button