लखनपुर

शादी की खुशी मातम में तब्दील ,69 वर्षीय वृद्ध की फांसी के फंदे पर झूलती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जजगा में शनिवार की सुबह 69 वर्षीय वृद्ध की फांसी के फंदे पर झुलती लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । घटना की सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और फांसी के फंदे पर लटके शव को ग्रामीणों की मदद से उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द किया है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिवनाथ कवर पिता स्वर्गीय सुधु कवर उम्र 69 वर्ष ग्राम जजगा थाना लखनपुर निवासी 9 जून दिन शुक्रवार की शाम से बिना बताए कहीं चला गया था परिवारजनों के द्वारा खोजबीन की गई परंतु कुछ पता नहीं चला खोजबीन के दौरान 10 जून दिन शनिवार की सुबह घर से 2 किलोमीटर दूर आम पेड़ में शिवनाथ कवर का फांसी के फंदे पर झूलते लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई वहीं शादी की खुशी मातम में बदल गई। घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही सहायक उपनिरीक्षक अनवर अली पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा गया। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द किया। बताया जा रहा है कि मृतक शिवनाथ कुमार पिछले 2 वर्षों से पथरी के बीमारी से परेशान था। घर में मृतक शिवनाथ के बड़े भाई के पुत्र का शादी था। घरवालों को बिन बताए शिवनाथ कंवर शुक्रवार की शाम को घर से निकला था। शनिवार की सुबह शव मिलने से शादी की खुशी मातम में तब्दील हो गई। घटना के बाद से परिवारजनों में शोक व्याप्त है फिलहाल लखनपुर पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button